अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी अभिनव स्वरूप को अंतिम विदाई

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित स्वरूप परिवार में मंगलवार को उस वक्त दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा, जब इस परिवार से जुड़े प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते पुत्र अभिनव स्वरूप बंसल का मंगलवार को दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। इस समाचार के मिलते ही पूरे जनपद में शोक का वातावरण बन गया और आम ओ खास हर कोई उनके शहर टाउनहाल रोड स्थित होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल के सामने स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। देर सायं काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट पर अभिनव स्वरूप का अश्रुपूर्ण नेत्रों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शिव मूर्ति संचालक मण्डल के अध्यक्ष एवं प्रमुख उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते सुपुत्र अभिनव स्वरूप बंसल मंगलवार को सहारनपुर स्थित मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए परिजनों के साथ हुए गये थे। वहीं मंदिर परिसर में ही दर्शनों के दौरान उनको अचानक चक्कर आया और वो बेसुध होकर वहीं जमीन पर गिर गये। मंदिर परिसर में एकाएक चक्कर आने के बाद किसी तरह अभिनव को अचेत अवस्था में ही सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जैसे ही अभिनव स्वरूप के निधन की यह सूचना परिवार को मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच मुजफ्फरनगर से परिजन भी सहारनपुर के लिए रवाना हो गये। परिजनों के अनुसार अभिनव की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अभिनव स्वरूप परिवार के इकलौते पुत्र थे, उनकी एक बेटी और एक बेटा है। दोपहर में सहारनुपर से अभिनव के मृत शरीर को टाउनहाल रोड स्थित आवास पर लाया गया, जहां इस दु:ख में शोक व्यक्त करने वालों का तांता देर सायं तक लगा रहा। परिजनों ने पहले बुधवार सुबह को अभिनव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन परिवार में इकलौते युवा पुत्र के जाने के बाद लगातार इस बीच परिजनों की स्थिति खराब होने के कारण देर सायं नदी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्मशान घाट पर अभिनव को मुखाग्नि परिवार द्वारा दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में नगर विधायक व योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, उद्यमी भीम कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमोद उटवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एनके अरोरा, सुरेंद्र शर्मा, सुखदेव मित्तल, बिजेन्द्र मलिक, अशोक सरीन, डॉ. पंकज जैन, डॉ. आरबी सिंह, एसडी ग्रुप से जुड़े आकाश कुमार, अनुभव कुमार एड, ध्रुव कुमार, नवीन बिंदल, सुखदर्शन सिंह बेदी, विपुल भटनागर, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सागर वत्स, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, संजय अग्रवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, व्यापारी नेता संजय मित्तल, इंजी. अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, नवनीत कुच्छल, विशाल गर्ग, कुलदीप गोयल, पराग गोयल, गौरव जैन, शरद बंटी, संजीव जैन, महेश चंद गुप्ता एड, रामफल पुंडीर एड, अरविंद भारद्वाज, रविन्द्र चौधरी, विनोद पाराशर, आशीष यादव, शरद गोयल, दीपक वत्स, जुनैद अहमद, अतुल जैन, लोकेश पंडित, योगेश जैन, अभिषेक तायल, शिव चरण गर्ग, बिजेंद्र पाल, सुखबीर सिंह, डॉ. अरुण कुमार, ललित अग्रवाल, मनोज कुमार, अवनीत, आशीष सरीन, तरंग कंसल, अशोक बाटला, श्रेय गोयल, प्रणव गोयल, अरुण गोयल, कमल कांत एड, दीपक मित्तल एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन अनिल तायल, अंजू अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल मित्तल, तरुण मित्तल, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, अंकित मित्तल, संदीप सिंह, सचिन गोयल, मयंक बंसल, सरदार बलविंदर सिंह, अनिल तायल, अंचित मित्तल, अनिल गर्ग, दल सिंह वर्मा, दीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, ममता अग्रवाल, दीपक बंसल, प्रशांत गुप्ता, अमित कुमार गर्ग एड, संजय सक्सैना, सिद्धार्थ बंसल, प्रदीप मित्तल, अभिनव वर्मा, अजय वर्मा, विनय गुप्ता, सतीश गर्ग, अखिलेश दत्त शर्मा, संदीप जैन, राधेश्याम अरोरा, विक्की अरोरा, मनीष रहेजा, वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, प्रशांत चौधरी, पूर्व सभासद विकल्प जैन के अलावा स्वरूप परिवार से शंकर स्वरूप बंसल, शंकर स्वरूप के समधी नीरज गोयल देहरादून वाले, गौरव स्वरूप, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सौरभ स्वरूप बंटी, आशुतोष स्वरूप, अजय स्वरूप, विकास स्वरूप बब्बल, केतन स्वरूप, करण स्वरूप, राघव स्वरूप, माधव स्वरूप समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal