मंत्री कपिल देव ने अफसरों संग किया तैयारी पर विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में नगरीय क्षेत्र की आधारभूत संरचना एवं यातायात व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के साथ अब तक की तैयारियों पर मंथन करते हुए कार्य को धरातल पर शुरू किए जाने के निर्देश दिए।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गुरूवार को शहर के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को समय रहते शुरू करने के लिए निर्देशित किया। मुजफ्फरनगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में संपन्न बैठक में शुरू पहल भविष्य में समूचे वेस्ट यूपी के लिए एक विकास मॉडल प्रस्तुत करने का कारक बनेगा, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से कूकड़ा-संधावली पुल, जिसकी लागत 200 करोड़ रुपए एवं मेरठ पेरीफेरल से रामपुर तिराहा तक 06 लेन विस्तार जैसे दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सीमा विस्तार और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमारा स्पष्ट संकल्प है कि मुजफ्फरनगर को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहर के रूप में विकसित किया जाए। इन दोनों पुलों एवं राजमार्ग विस्तार की परियोजनाएँ न केवल नगर के यातायात को सहज बनाएंगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शैक्षिक संस्थानों तक पहुंच को भी सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाएंगी। मंत्री ने जिला प्रशासन और एनएच आईए के अफसरों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन विकास परियोजनाओं पर सकारात्मक रूख अपनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर तेजी से कार्य शुरू हो और जनता को शीघ्र लाभ मिले। इस दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित एलायनमेंट, तकनीकी चुनौतियों व लाभों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। डीएम उमेश मिश्रा ने एनएचआई के अधिकारियों को प्रशासनिक सहयोग और भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal