मुजफ्फरनगर। दशकों पुराने पालिका की मार्किट के दुकानदारों के किराया और प्रीमियम को लेकर बनी उपविधि पर तमाम आपत्तियों के निस्तारण के लिए बनी कमेटी के प्रस्ताव को सदन में लाया गया, जिसमें वार्ड सभासद मनोज वर्मा ने 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी के नियम को लेकर सदन ने प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नगर पालिका के किराएदारों को राहत देते हुए 35 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई। बोर्ड बैठक में सभासद मनोज वर्मा समेत अन्य सभासदों ने इस प्रस्ताव पर 15 प्रतिशत की कटौती करने के साथ बोर्ड की सहमति के बाद गजट प्रकाश के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए बोर्ड की स्वीकृति प्रदान की।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका की मार्किट के दुकानदारों के किराया और प्रीमियम को लेकर बनी उप विधि पर तमाम आपत्तियों के निस्तारण के लिए बनी कमेटी के प्रस्ताव को सदन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि समिति को 20 प्रतिशत, तो शासनादेश में 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी की व्यवस्था है, ऐसे में अब बोर्ड बैठक में 35 प्रतिशत की सहमति बनी, इस पर विधिक राय लेकर ही आगामी कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और वहां से मिले निर्देशों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






