चेयरपर्सन ने बताया चौधरी साहब को सादगी की मिसाल

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी व संघर्ष की मिसाल है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया गया। इस क्रम में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश के किसानों की बुलंद आवाज व न्यायप्रिय नेतृत्व के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त जो संघर्ष किया, आज उसी संघर्ष को जारी रखने के संकल्प के साथ पूरा देश उनको पुण्यतिथि पर याद करते हुए नमन कर रहा है। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण भारत, गरीबों एवं वंचितों के हितों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो भी कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने व देखने को मिलती है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है, जो आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर प्रेरित करता है। उनकी स्मृति को नमन करते हुए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई