सहारनपुर कमिश्नर ने किया कचहरी में सड़कों का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर के आगे क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए गुरूवार को कमिश्नर अटल कुमार राय का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पहुंचे कमिश्नर ने नवीन सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान निरीक्षण भवन में डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निकिता शर्मा व नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
जिला बार संघ ने गुरूवार को सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल कुमार राय का अभिनंदन करते हुए फैंथम हॉल में स्वागत किया। इससे पूर्व मंडलायुक्त अटल कुमार राय सहारनपुर से कार द्वारा मेरठ रोड स्थित निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां पुलिस गार्द ने गार्ड आॅफ आनर देते हुए अभिनन्दन किया। मंडलायुक्त ने यहां अधिकारियों से विभिन्न विकास योजनाओं के साथ राजस्व वसूली एवं अन्य कई बिन्दुओं पर चर्चा की। बाद में वे कचहरी परिसर स्थित फैंथम हाल में पहुंचे, जहां जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान बार संघ द्वारा कचहरी में सड़कों का निर्माण कराने में दिए गए सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम के बाद कमिश्नर अटल कुमार राय ने बार पदाधिकारियों के साथ मिलकर कचहरी में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। जिला बार संघ के सभागार में पहुंचे मंडलायुक्त अटल कुमार राय का स्वागत करने के दौरान मुख्य रूप से बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर कंवर पाल सिंह, महासचिव चंद्रवीर निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मलिक, जितेन्द्र कुमार, रौनक अली जैदी, श्रीगोपाल महेश्वरी, उदयवीर पोरिया, प्रवीण कुमार, निश्चल त्यागी, नीरज गौतम, मोहतसिब सन्नी, सचिन त्यागी, शिखा कौशिक, शशि प्रभा, कैंसर अली, उमा देवी, नरेश त्यागी, कमरूज्जमा, ओमसिंह मलिक, जगपाल सिंह, नगेन्द्र हरवेन्द्र लाटियान बुरहान आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बता दें, लंबे समय से कचहरी परिसर में दयनीय हालत में टूटी सड़कों का बार संघ के पदाधिकारियों की मांग पर अधिवक्ताओं के चैंबरों के बाहर की सड़कों को एमडीए द्वारा बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई