कोरोना की संभावित स्थिति से निपटने को तैयार रहें दवा व्यापारी: सुभाष चौहान

Share :

मुजफ्फरनगर। देश में कोरोना की एक बार पुन: दस्तक के साथ नोएडा में 9 नये मामले सामने आने के बाद यूपी में कोरोना के 15 मामले हो गए हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने दवा व्यापारियों की बैठक में कहा कि कोरोना की संभावित स्थिति के मद्देनजर दवा व्यापारियों को ऐसे में जरूरी स्टॉक पहले से सुनिश्चित कर लेना चाहिए, ताकि जनपद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा बैठक में अनेक मुद्दों पर मंथन किया गया।
जिला परिषद् मार्किट में दवा व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर में फिर से कोरोना वापसी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि देशभर में कोरोना के 1 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा में 9 मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना के 15 केस हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों को लेकर दवा व्यापारियों को अपनी तैयारियां पहले से पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि दवा के स्टॉक के अभाव में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी और मरीजों को उचित मूल्य पर ही दवाएं उपलब्ध करानी होंगी। बैठक में दवा लाईसेंस के नवीनीकरण में जो दिक्कतें सामने आ रही हैं, उस पर गहनता के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रमोद मित्तल, डॉ. आरके गुप्ता, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, पंकज तनेजा, मनीष गर्ग, कुलदीप शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal