कल जिले में विकास परखने आ रहे विशेष सचिव

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार द्वारा जनपद स्तर पर शुरू विभिन्न योजनाओं में किए विकास कार्यांे को राज्य मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों के सहारे धरातल पर परखने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। इसमें जिले में नामित किए नोडल अधिकारियों द्वारा दौरे शुरू कर दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में नोडल अधिकारी बनाए विशेष सचिव शनिवार को दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम पर आ रहे हैं। इसके लिए डीएम के निर्देशन में गुरूवार को दिनभर विभागों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया।
नोडल अधिकारी के संभावित निरीक्षण के चलते गुरूवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों से लेकर विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों तक दिनभर हलचल का दौर जारी रहा। इसके चलते सरकारी योजनाओें की सुध लेने को तमाम अधिकारी व्यस्त दिखे। जानकारी के चलते उक्त विकास परियोजनाओं को धरातल पर फिर से परखने के साथ उनका भौतिक सत्यापन और समीक्षा करने के लिए सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर में नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव स्तर से जनपदों में बड़ी योजनाओं में हुए कामकाज को देखने के लिए जनपदों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। यहां पर विशेष सचिव मनोज कुमार राय 24 और 25 मई को भ्रमण पर आ रहे हैं। उनके द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, गौ आश्रय स्थल के साथ 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो विकास परियोजनाओं का सत्यापन किया जायेगा। इसके लिए विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए। बता दें कि पहले जनपद में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को नोडल बनाया था, लेकिन विशेष परिस्थितियों के कारण उनको बदला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal