पालिका से गैरहाजिर मिले दो अनुचर, कटेगा 1 दिन का वेतन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार सुबह पालिका में पहुंच विभागीय व्यवस्थाओं को परखा तो कई खामियां उनके सामने उजागर हुई। चेयरपर्सन ने टाउनहाल परिसर के सौन्दर्यकरण का निरीक्षण करते हुए पार्किंग के लिए विशेष स्थान बनाए जाने के बावजूद भी बेतरतीब पार्किंग के साथ परिसर और कार्यालयों में सफाई का अभाव और गन्दगी देखकर अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले तो उनका वेतन काटने के निर्देश दिये गये, वहीं रिकॉर्ड कीपर को भी कार्यप्रणाली में सुधार के लिए चेतावनी दी।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार में सुबह पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंची और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कार्यालय में पहुंचकर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को परखा, जहां स्वास्थ्य विभाग में दो अनुचर रहीस और सोनू ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। बिना कोई पूर्व अवकाश सूचना दिए अवकाश लेने पर उन्होंने दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं लेट लतीफ अफसरों व कर्मियों को समय से कार्यालयों में उपस्थित होने की हिदायत दी। चेयरपर्सन ने पथ प्रकाश, निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल, जन्म-मृत्यु, रिकॉर्ड रूम एवं कंट्रोल रूम समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा। इस बीच कंट्रोल रूम में पुराना रिकार्ड लापरवाही से रखा मिलने, सफाई का अभाव भी बना था। इसके साथ टाउनहाल परिसर में दो पहिया सहित कूड़ा और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग तथा गार्ड के मौजूद न मिलने व पार्क में बाहरी लोगों का जमावड़ा होने को लेकर उन्होंने रिकॉर्ड कीपर लिपिक तनवीर आलम को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क करायें। उन्होंने उनको कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी देते हुए पार्किंग सही न मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। वहीं जन्म मृत्यु कार्यालय के पास बरामदे में लगे लोहे के चैनल को बदलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद रजत धीमान, एई जलकल सुनील कुमार, लिपिक मनोज पाल, तनवीर आलम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी गैरहाजिर पाये गये, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सफाई और पार्किंग की व्यवस्था के खराब मिलने पर संबंधित को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों से जनता के लिए समय से कार्यालयों में उपलब्ध होने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई