एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है-अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान हुआ है। आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों के हिसाब से बीजेपी पूरे देश में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है। एग्जिट पोल में मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट बीजेपी के उम्मीदवार व् केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के खाते में जाती दिख रही है। एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे है जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें मतदान करके बाहर निकले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है। इस तरह से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया जाता है कि चुनावी नतीजे क्या होंगे। दुनिया के देशों में सबसे पहला एग्जिट पोल संयुक्त राज्य अमेरिका में 1936 में हुआ था। जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने न्यूयॉर्क शहर में एक चुनावी सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें मतदान करके बाहर निकले मतदाताओं से पूछा गया कि उन्होंने किस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को वोट दिया है। इस तरह से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया गया कि फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चुनाव जीतेंगे। रूजवेल्ट इस चुनाव में जीत गए थे। इसके बाद, एग्जिट पोल अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गए थे। सन 1937 में ब्रिटेन में व सन 1938 में, फ्रांस में पहला एग्जिट पोल हुआ था। भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत सन 1996 में हुई थी। इसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने किया था। सन 1998 में, पहली बार किसी निजी न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल का प्रसारण किया था।आजकल, भारत में कई एग्जिट पोल होते हैं, जिन्हें विभिन्न एजेंसियों द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal