चेयरपर्सन ने पालिका में गंदगी देख लगाई कर्मियों को फटकार

Share :

मुजफ्फरनगर। लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार में पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका परिसर में काफी गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीनस्थों को फटकार लगाई। वहीं मौके पर सफाई निरीक्षक को तलब करते हुए विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चेयरपर्सन ने देरी से बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उक्त कार्यों में तेजी लाने और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को वार्ड सभासद मनोज वर्मा, मौ. खालिद आदि के साथ दोपहर में पालिका पहुंची। उन्होंने नगर पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। इस बीच उन्होंने नीचे बने गोदाम को भी देखा, जिसमें पथ प्रकाश संबंधित काफी सामान रखा हुआ था। इसके बाद वो पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले पटल में पहुंची। इस दौरान यहां पर मौजूद लोगों ने चेयरपर्सन को बताया कि यहां आवेदन किए जाने के बाद भी समय से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। चेयरपर्सन ने इसमें सुधार करने के लिए भी निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने सफाई निरीक्षक को पालिका परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि जो कर्मचारी सही तरह से कार्य नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई