सिसौली में किया बाबा टिकैेत को 14वीं पुण्यतिथि पर याद

Share :

सिसौली/मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर देश सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले वीर सैनिकों को समर्पित की गई। कार्यक्रम में भाकियू मुख्यालय किसान भवन सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में बाबा टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सपने पूर्ण करने का संकल्प दोहराया। इस कड़ी में किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं एवं बलजोरी देवी टिकैत की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली किसान भवन में न्याय भूमि के समक्ष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा टिकैत के पौत्र आदित्य टिकैत सपत्नीक यजमान की भूमिका में हवन यज्ञ में शामिल हुए। हवन बाद स्मृति स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने बाबा टिकैत के पदचिन्हों पर चलकर किसान हित में काम करने के साथ जल, जंगल एवं पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, लोकदल विधायक प्रसन्न चौधरी, सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह , किसान चिंतक कमल मित्तल, समाजसेवी जयदेव बालियान, शामली शुगर मिल के क्रेन जीएम बलधारी सिंह आदि समेत सैकड़ों किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी। भाकियू मुखिया चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि देश के सैनिक हमारे देश के असली नायक हंै, जो फौज में भर्ती होने के साथ ही अपने घर परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते है। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि हमें किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान देश का सम्मान है। कार्यक्रम में आये क्षेत्र के किसानों ने अलग अलग प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में चरथावल विधायक पंकज मलिक, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक राजपाल बालियान, गौरव टिकैत, नरेंद्र टिकैत, कमल मित्तल, रघु एवं वंश टिकैत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal