सिसौली/मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान, गांव, गरीब विरोधी सरकार का विरोध होगा, फिर चाहे वह किसी राजनीतिक दल की सरकार हो। उन्होंने सरकार को व्यापारी भी बताया।
गुरूवार को राकेश टिकैत सिसौली स्थित किसान भवन में चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना करने वालों की विचारधारा पर ही संगठन चलते हैं। हम किसी पार्टी का विरोध नहीं करते, फिर भी अगर सरकार किसान व गरीब विरोधी होगी तो उस सरकार का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले तो सरकार के खिलाफ रहते हैं और बाद में फिर सरकार बनने पर समझौते कर लेते हैं और हमें फोन कर कहते हैं कि अगर कभी भाकियू संगठन कमजोर हो गया तो हमारा इलाज हो जाएगा। अगर वे लोग सरकार की नीतियों को मानते हैं तो उनके कानून को भी मानें। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि बहुत आदमी कहते हैं कि एक आदमी किसानों की लड़ाई लड़ रहे थे और वो भी सरकार में चले गए, हमने कहा कि वह अकेला ही क्या करता, वहां जाकर कुछ तो करेगा भागते भूत की लंगोटी सही। इससे पता चलता है कि सब लोग किसानों के साथ है, चाहे सरकार में हो या बाहर। क्योंकि मुद्दों से सबको दिक्कत है। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि इस समय देश में पूंजीवाद हावी है, सरकार खुद व्यापारी हो गई है। इससे बचना है तो संगठन मजबूत करना होगा। सभी अपने काम करते रहें जिस दिन जरूरत होगी सभी को बुला लिया जाएगा। उन्होंने सरकार की नीति पर तंज कसते हुए कहा कि एक गाड़ी 25 में 30 लाख की खरीदी जाती है और 10 साल में खत्म हो जाती है। इसी प्रकार टेलीफोन भी एक बीमारी है, एक एप्पल का फोन हर सीजन अपना नया वर्जन निकाल देता है और एक घर में 8-10 फोन होना आम बात है जिनकी कीमत 15 लाख रुपए और 2 साल में फोन खत्म, इसलिए सस्ते फोन से काम चलाएं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी खेती बाड़ी पर ध्यान दें। आने वाले नवंबर माह में सोरम में बहुत बड़ी खाप पंचायत होगी जहां पर कुछ बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत






