सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल के वेस्ट पेपर यार्ड में भयंकर आग

Share :

मुजफ्पुरनगर। नगर के भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल के वेस्ट पेपर यार्ड में भयंकर आग लग गई। दोपहर को लगी आग देर शाम तक भी नहीं बुझ पाई। आग पर काबू पाने में स्थानीय दमकल विभाग व प्रशासन के पसीने छूट गए। बढ़ती हुई आग पर काबू पाने के लिए मेरठ सहित तीन स्टेशनों से दमकल विभाग की टीम अपनी गाड़ियां लेकर पहुंची। पेपर मिल कर्मचारी सहित दमकल विभाग की टीम देर शाम तक आग पर काबू पाने में लगी रही। इस घटना में पेपर मिल का एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीषण गर्मी और हवाओं की लहरों के बीच सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग की चिंगारी हवा के चलते कुछ ही देर में शोला बन गई। आग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई, जहां से पांच गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग की बढ़ती हुई लपटों पर काबू पाने में स्थानीय दमकल विभाग की टीम के पसीने छूट गए। आनन-फानन में आसपास के जिलों को सूचना दी गई, जिसके बाद मेरठ, शामली, देवबंद आदि स्थानों पर दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ पहुंची। इसके बाद भी आग पर काबू पाने में टीम सफल नहीं हो पाई, जिस कारण उन्हें पेपर मिल के वेस्ट पेपर यार्ड में रखा सभी माल आग की चपेट में आ गया। इसके बाद पेपर मिलों से भी पानी के टैंकर आग बुझाने के लिए भेज गए। आग पर काबू पाने में दलकम विभाग की टीम पानी में कई घंटे लतपत रही। पेपर मिल के संचालक ने बताया आग के कारण उनका पांच करोड से ज्यादा का नुकसान है। आग किन कारणों से लगी, इसकी पूर्ण रूप से पुष्टी नहीं हो पाई है। आग पर काबू पाने के बाद सीसीटीवी कैमरों से इसकी भी जांच होगी।

चार जिलों से 9 दमकल की गाड़ियों के साथ लगी जेसीबी
सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल के वेस्ट पेपर यार्ड में लगी आग पर काबू पाने के लिए मुजफ्फरनगर दमकल विभाग से पांच गाड़ियों को लगाया गया। इसके अलावा दो गाड़ियों मेरठ, एक गाड़ी देववंद ओर एक शामली से मंगाई गई। इसके अलावा पेपर मिलों से 10 पानी के टैंकर भी आग पर काबू पाने के लिए भेजे गए। इतना नहीं आग पर काबू पाने के लिए सात जेसीबी मशीने भी लगाई गई है। जेसीबी मशीनों से पेपर के बंडलों को उठाकर नीचे की तरफ आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि सिल्वर टोन पल्प एंड पेपर मिल में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियों भेजी गई। आग बड़ी होने के चलते शामली, मेरठ, देवबंद से भी गाड़ियों मंगाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। पूरे आपरेशन में कई टीमे नानस्टाप लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal