स्वामी कल्याणदेव कॉलेज बघरा को बदनाम करने में लगे हैं कुछ तत्व: कुंवर देवराज पंवार

Share :

मुजफ्फरनगर। कल्याणकारी शिक्षा समिति बघरा के प्रबन्धक एवं सचिव कुँवर देवराज पंवार ने प्रगति पर अग्रसर शिक्षण संस्था से द्वेष रखने वाले कुछ निहित स्वार्थ के लोगों पर संस्था की छवि धूमिल करने का आरोप लगाए हंै। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कॉलेज के विकास के लिए जो कार्य होे रहे हैं, उन्हें समिति की स्वीकृति के बाद अमल में लाया जा रहा है।
रुड़की रोड स्थित होटल में मीडिया से वार्ता करते हुए संस्था सचिव कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज पद्मश्री पद्मभूषण ने महात्मा गांधी व सन्त विनोबा भावे से प्रेरणा पाकर विशेष रूप से जनपद में शिक्षा की ज्योति जगाकर अनेक शिक्षण संस्थाएं बनायी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1972 में 17 वर्ष की आयु में उनसे प्रेरणा पाकर बघरा क्षेत्र में जनपद मुजफ्फरनगर में कृषि विज्ञान केन्द्र के संस्थापक सचिव के रूप में संस्था के लिए करोड़ों रुपए अनुदान प्राप्त करके निर्माण कराया एवं अवैतनिक सचिव के रूप में विकसित कराकर स्वामी कल्याणदेव जी के निर्देश पर केंद्र सरकार को सौंपा, ताकि यहां के कर्मचारी सरकारी हो जाएं। उन्होंने कल्याणकारी शिक्षा समिति बघरा के नेतृत्व में स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज के सचिव के तौर पर कार्यरत रहते वर्ष 2009 में सचिव और डायरेक्टर चल रहे विवाद के बीच कॉलेज से त्याग पत्र देकर चले गये और विद्यालय की वित्तीय स्थिति व छात्र संख्या नगण्य थी, तब कानूनी पेचीदगी से उसे निकालने के साथ वित्तीय स्थिति सुधारते हुए बीकॉम व बीएससी की मान्यता करायी तथा अनुशासन स्थापित कराया। उस समय मात्र बीए की मान्यता थी। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व संस्थाओं के साथ कार्यकारिणी के संबंध में दुष्प्रचार कर रहे हैं और यह समस्त तथ्य तोड़-मरोड़ कर जनमानस व जनप्रतिनिधियों को भ्रमित कर अर्द्धसत्य बता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संस्था श्री शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याणदेव ट्रस्ट की नहीं है वरन 1950 से कल्याणकारी शिक्षा समिति की है, जिसे 2016 में कुंवर देवराज पंवार सचिव के कार्यकाल में खरीदा गया है तथा लगभग 7 साल बाद इसे 3 गुणा अधिक मूल्य पर सन 2024 में विक्रय किया। उन्होंने कहा कि वह स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलिज बघरा के नाम खरीदी थी। इसके साथ उन्होंने बताया कि इस धन से संस्था की 75 वर्ष पुराने जर्जर भवनों के पुन: निर्माण में खर्च करने की योजना है। वहीं भूमि विक्रय धन को विद्यालय के बैंक एकाउंट में क्रेता द्वारा निर्गत करा कर रखा है तथा कार्यकारिणी की स्वीकृति से जर्जर भवनों के पुन: निर्माण में प्रयुक्त होगा। इस दौरान उपेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal