ऐसी धांसू अंग्रेजी! चूड़ी बेचने वाली महिला फर्राटे से बोल रही है इंग्लिश

Share :

अक्सर ऐसा देखा गया है कि अंग्रेजी में डिग्री और पीजी की पढ़ाई करने वालों को भी अंग्रेजी में बोलने में दिक्कत होती है। जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती वे जैसे-तैसे अंग्रेजी बोलने की कोशिश करते हैं। मगर क्या कभी आपने किसी चूड़ी बेचने वाली को अंग्रेजी बोलते हुए देखा है? गोवा में चूड़ी और मोती बेचने वाली एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह महिला बिना कहीं अटके अंग्रेजी में गोवा के बारे में बताती नजर आ रही है। महिला की अंग्रेजी सुनकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल der_alpha_mannchen पर शेयर किया गया है। वीडियो में चूड़ी बेचने वाली एक महिला रेत पर बैठकर अंग्रेजी में बात कर रही है। वह स्पष्ट अंग्रेजी में बताती हैं कि कोविड के बाद गोवा बीच पर क्या बदलाव हुए हैं। वह कहती हैं कि वह कब से काम कर रही हैं और वहां क्या बदलाव हुए हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के महिला अंग्रेजी में उत्तर दे रही है। उनका एक्सेंट भी काफी स्टाइलिश है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वायरल वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक ने कहा, “वह हमारे अंग्रेजी शिक्षक से बेहतर अंग्रेजी बोलती है।” दूसरे यूजर ने कहा, “महिला को देखकर मुझे अपनी शिक्षा पर संदेह होता है।” एक यूजर ने लिखा, “महिला ने साबित कर दिया है कि अंग्रेजी केवल एक भाषा है… ज्ञान नहीं।” वहीं अन्य एक यूजर ने कहा, “उसकी भाषा और उच्चारण बहुत अच्छे हैं। यह कई कॉर्पोरेट कर्मचारियों से बेहतर अंग्रेजी बोल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal