जज्बे को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्रा का डीएस पब्लिक में सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय की होनहार छात्रा ऋतिका चौधरी को शनिवार को सीबीएसई 12वीं की ऑल इंडिया रैंकिग में टॉप 3 में स्थान बनाने की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक लाख रूपये की मेगा स्कालरशिप का चैक देकर सम्मानित किया गया। स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका को उसके माता-पिता एवं मीडिया की उपस्थति में इस मेगा स्कालरशिप का चैक सौंपा। सम्मान पाकर ऋतिका के माता-पिता भावुकता से भर गये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम मे स्कूल कॉर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को ऋतिका की स्वर्णिम सफलता एवं गौरवमयी उपलब्धि के विषय मे बताते हुये कहा कि ऋतिका की सफलता पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है। ऋतिका ने देहरादून रीजन मे शीर्ष पर आने के साथ-साथ सी.बी.एस.ई. की ऑल इंडिया रैंकिग मे टॉप 3 मे स्थान बनाकर शिक्षा जगत मे डीएस पब्लिक स्कूल सहित पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुनहरे अक्षरो मे लिख दिया है। उन्होने कहा कि ऋतिका एवं डीएस पब्लिक स्कूल तथा उसके शिक्षक-शिक्षिकाओ की यह उपलब्धि और अधिक बडी हो जाती है जब यह पता लगता है कि ऋतिका ने बिना किसी प्राइवेट कोचिंग के केवल स्वयं की मेहनत, लगन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ के मार्गदर्शन से ही यह स्वर्णिम अध्याय लिखा है। कार्यक्रम मे स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका चौधरी एवं उसके माता-पिता को बुके देकर भी सम्मानित किया। ऋतिका को मेगा स्कॉलरशिप एक लाख रूपये का चैक सौंपते हुए स्कूल मैनेजर  सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रतिवर्ष विद्यालय के मेधावीं छात्र-छात्रायें इस छात्रवृति का हकदार बनें। उन्होंने ऋतिका को, उसके माता-पिता को एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी ऋतिका को उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुये विद्यार्थियों से ऋतिका से प्ररेणा लेकर ऐसी उपलब्धियां लगातार दोहराने को कहा। कार्यक्रम मे सम्मानित होने के उपरांत भावुक हुई ऋतिका चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वअध्याय, कठिन परिश्रम एवं समय के उचित प्रबंधन के साथ-साथ अपने माता-पिता के सहयोग तथा अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम के अन्त मे स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने ऋतिका एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुये उसके स्वर्णिम भविष्य की कामनां की। उन्होने कहा कि पूरे रीजन मे टॉप करके एवं सीबीएसई की ऑल इंडिया मेरिट मे टॉप 3 मे स्थान प्राप्त करके ऋतिका ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यालय की होनहार छात्रा ऋतिका चौधरी को शनिवार को सीबीएसई 12वीं की ऑल इंडिया रैंकिग में टॉप 3 में स्थान बनाने की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा एक लाख रूपये की मेगा स्कालरशिप का चैक देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका को उसके माता-पिता एवं मीडिया की उपस्थति में इस मेगा स्कालरशिप का चैक सौंपा। सम्मान पाकर ऋतिका के माता-पिता भावुकता से भर गये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे स्कूल कॉर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को ऋतिका की स्वर्णिम सफलता एवं गौरवमयी उपलब्धि के विषय मे बताते हुये कहा कि ऋतिका की सफलता पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है। ऋतिका ने देहरादून रीजन मे शीर्ष पर आने के साथ-साथ सी.बी.एस.ई. की ऑल इंडिया रैंकिग मे टॉप 3 मे स्थान बनाकर शिक्षा जगत मे डीएस पब्लिक स्कूल सहित पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुनहरे अक्षरो मे लिख दिया है। उन्होने कहा कि ऋतिका एवं डीएस पब्लिक स्कूल तथा उसके शिक्षक-शिक्षिकाओ की यह उपलब्धि और अधिक बडी हो जाती है जब यह पता लगता है कि ऋतिका ने बिना किसी प्राइवेट कोचिंग के केवल स्वयं की मेहनत, लगन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ के मार्गदर्शन से ही यह स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

कार्यक्रम मे स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने ऋतिका चौधरी एवं उसके माता-पिता को बुके देकर भी सम्मानित किया। ऋतिका को मेगा स्कॉलरशिप एक लाख रूपये का चैक सौंपते हुए स्कूल मैनेजर  सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रतिवर्ष विद्यालय के मेधावीं छात्र-छात्रायें इस छात्रवृति का हकदार बनें। उन्होंने ऋतिका को, उसके माता-पिता को एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भी ऋतिका को उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुये विद्यार्थियों से ऋतिका से प्ररेणा लेकर ऐसी उपलब्धियां लगातार दोहराने को कहा। कार्यक्रम मे सम्मानित होने के उपरांत भावुक हुई ऋतिका चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वअध्याय, कठिन परिश्रम एवं समय के उचित प्रबंधन के साथ-साथ अपने माता-पिता के सहयोग तथा अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

कार्यक्रम के अन्त मे स्कूल एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने ऋतिका एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुये उसके स्वर्णिम भविष्य की कामनां की। उन्होने कहा कि पूरे रीजन मे टॉप करके एवं सीबीएसई की ऑल इंडिया मेरिट मे टॉप 3 मे स्थान प्राप्त करके ऋतिका ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal