डीएस पब्लिक स्कूल ने किया गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में महान दार्शनिक, संगीतकार, शिक्षाविद व राष्ट्रीय चेतना के पुंज, राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्वक नमन किया गया। स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित सहित स्कूल में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के विचारों एवं उनके दर्शन तथा राष्ट्रीय चेतना, साहित्य व शिक्षा में उनके कार्यों एवं उनके योगदान के विषय में विस्तार से बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को भारतीय साहित्य और संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” और बांग्लादेश के राष्ट्रगान “आमार सोनार बांग्ला” के लेखक थे। उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया, जो इसे प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे। उन्होंने भारतीय मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के प्रसार के लिए शांतिनिकेतन की स्थापना की, जो बाद में विश्व भारती विश्वविद्यालय बन गया। यह संस्थान शिक्षा और संस्कृति के लिए एक केंद्र था और इसने भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal