मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नेशनल प्रोजेक्ट आॅन सॉइल हैल्थ एंड फर्टिलिटी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में मृदा के नमूने जब्त किए। कृषि विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में जनपद के 56 गांव में करीब 3.354 मृदा के नमूने लिए गए है। जनपद के विभिन्न गांवों से एकत्र किए गए इन नमूनों को जांच के लिए सुजडू चुंगी स्थित लैब में भेजा गया है।
उप निदेश कृषि संतोष कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को मृदा के नमूने लेने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जागरुकता के साथ किसानों को पहले सूचित किया गया था। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत इस बीच नेशनल प्रोजेक्ट आॅन सॉइल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के तहत खरीफ 2025 सीजन में मुजफ्फरनगर जिले में करीब 180 ग्राम पंचायतों को मृदा नमूनों का एकत्रीकरण करने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके सापेक्ष सोमवार को जिले में 56 ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत करीब 3,354 मृदा के नमूने लिए गए हंै। उन्होंने बताया कि इनकी जांच पूरी होने पर किसानों को जून माह तक मृदा कार्ड दिया जाएगा, जिसमें जांच संबंधित जानकारी भी दर्ज होगी। अभियान में किसानों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर मंडल स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






