वन स्टॉप सेंटर मैनेजर के विरुद्ध बैठाई डीएम ने जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में अफसरों पर भ्रष्टाचार के लगते तमाम आरोपों के बीच डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थों को सुधर जाने की नसीहतों के बीच वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला की बढ़ती शिकायतों का संज्ञान लिया है। सोमवार को इस प्रकरण में उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अधिकारी पर लगे आरोपों के सम्बंध में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। बीते दिनों कलेक्ट्रेट में हुई फजीहत के बाद अब डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच प्रारम्भ कर दी है।
शहर के मौहल्ला गंगारामपुरा निवासी दीपा समेत 3 महिलाओं द्वारा विगत दिनों डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा नरूला पर आरोप लगाए थे कि पूजा नरूला द्वारा दीपा से नौकरी लगवाने के लिए नाम पर बीते दिनों डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए है। उक्त मामले में कोई कार्यवाही न होने के चलते सोमवार को इन महिलाओं ने दीपा के साथ डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। महिला द्वारा की शिकायत के आधार पर डीएम उमेश मिश्रा ने डीपीओ को जाँच कर रिपोर्ट मांगी और वन स्टॉप सेंटर से पूजा नरूला को हटाये जाने के लिए भी कहा। दीपा सहित महिलाओं ने वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पर अवैध रूप से ब्याज पर पैसे भी चलाने का आरोप लगाया है।
इससे पहले भी वन स्टॉप सेंटर पर बाहरी युवक को सेंटर में एक युवती से मिलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का मामला सामने आ चुका है, जिसमें एसएसपी ने सेंटर की पूरी चौकी ही सस्पेंड कर दी थी, लेकिन सेंटर मैनेजर पर उस वक्त भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सोमवार को फिर से महिलाओं द्वारा शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन में हलचल मची है।

इन्होंने कहा-
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला पर लगे तमाम आरोपों को लेकर जांच प्रारम्भ कर दी गई है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है, जो सभी आरोपों को जांच करेगी और जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal