पहलगाम की घटना में मारे गए हिन्दुओं को दी श्रद्धांजलि

Share :

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुई आतंकवादी घटना में मारे गए 28 हिंदुओं की रविवार को नगर मुख्यालय पर तेरहवीं करते हुए मृतक आत्माओं की शांति के निमित्त संयुक्त हिंदू मोर्चा ने हवन व शोक सभा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इस बीच संयुक्त हिंदू मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन करते हुए पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए निर्दोष हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ जो घटना हुई, इसका सभी हिंदू संगठनों को अफसोस है और इस घटना ने हिंदू समाज को भी कमजोर करने का काम किया है। इस घटना के बाद आयोजकों ने मंच से इस घटना पर अफसोस व्यक्त कर दिया गया था पर जिस तरह बीते दिवस भाकियू के मंच से एक वक्ता ने जिस तरह से सर कलम करने की धमकी दी, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने कैराना से हिंदुओं को पलायन करवाने वालों की हमदर्द सांसद इकरा हसन ने जो हिंदू संगठनों को आतंकवादी बताया यह उसकी राष्ट्रविरोधी सोच है। शोकसभा में मुख्य रूप से व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय अरोड़ा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, सुनील तायल, राधेश्याम विश्वकर्मा, नीरज शर्मा, वागेश अग्रवाल, सचिन सिंघल, पंकज भारद्वाज, मुकेश आर्य, लोकेश सैनी, अमरीश गोयल, प्रवीण जैन, संदीप पुंडीर, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, अर्चित आर्य, दिनेश बंसल, शालू सैनी, सुभाष, अखिलेश शर्मा, सचिन त्यागी, मोहित सोलंकी, राजेश कश्यप, राजबहादुर सिंह, राजू सैनी, हरीश पालीवाल, अखिलेश पुरी, अमरीश गोयल, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, रूद्र गोस्वामी, अंकित बालिया आदि उपस्थित रहे। उक्त शोक सभा का संचालन अनूप सिंह राठी एड. ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई