मुजफ्फरनगर में 50 शिक्षकों पर गिरी गाज, एक साथ हुई कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। मई महीने में जनपद मुज़फ्फरनगर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण में 50 शिक्षक स्कूलों में तय समय से लेट आते हुए मिले। शिक्षकों से लेट पहुंचने का कारण पूछा गया तो सभी ने दो-तीन कारण बताए, जो मिलते जुलते कारण रहे। इतना ही नहीं अधिकतर शिक्षकों ने तो अन्य शिक्षकों को भी स्पष्टीकरण में गवाह बना लिया है। बीएसए ने ऐसे 50 शिक्षकों के स्पष्टीकरण पढ़ने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। मंगलवार को मई महीने में लेट पहुंचे सभी विद्यालय के 50 शिक्षकों पर एक दिन के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए।

मई महीने में परिषदीय विद्यालय में लेट पहुंचने पर पकड़े गए शिक्षकों ने बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें अधिकतर शिक्षकों ने बस को खराब होने की समस्या बताई। कुछ ने अपनी स्कूटी खराब बताई तो कुछ ने स्कूटी में पेंचर बताया। चरथावल के बडकली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अदिति ने स्पष्टीकरण में बताया कि उनकी स्कूटी में पेंचर होने से वह लेट हो गई थी। लालूखेडी की शिक्षा मित्र रूची रानी ने स्पष्टीकरण में बस खराब होने के कारण देरी से पहुंचने का कारण दिया। इसी विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक विनीता एडी बेसिक के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली थी, उन्होंने भी बस खराब होने की जानकारी स्पष्टीकरण में दी।सहायक अध्यापक अमित धवन भी अपनी स्कूटी में पेंचर होना लेट पहुंचने का कारण बताया।

मई महीने में स्कूलों में अनुपस्थित मिलने व लेट पहुंचने वाले शिक्षकों में निपुरा राय जैन, विनिता, बिजेंद्र कुमार, राहुल, रवि मलिक, विनेश प्रवीन, दिव्या, प्रतिभा देवी, खुर्शीद अली, निशा रानी, मेहरूनिशा, कहकशा खातून, बबली देवी, दीपक राणा, सचिन कुमार, इनायत, राजीव, पूजा सिन्हा, सुनील, अमरेश देवी, काजिम अली, सचिन, भारती, नेहा मलिक, काशिफ हैदर, रेशु कुमारी, नीलम, यशपाल, मनोज, पूजा, तरुण, रूची रानी, नीतू देवी, स्नेहा, मौ. आरिफ जैदी, अंशु पंवार, आदिति, शिवम, वसीम, मिनाक्षी, दीपिका, अनामिका पांडेय, ऐशवाना, अमित, अमित धवन, शाहजेब, पोयम जैन, रिद्धी गर्ग, रिहाना प्रवीन, रेशमा शामिल है।

इन्होंने कहा
बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि मई के महीने में मेरे व अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस बीच कई विद्यालयों में शिक्षक नहीं मिले। इसके साथ ही अधिकतर शिक्षक कुछ ही देर में विधालय में पहुंच गए। चिन्हित किए गए 50 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा तो अधिकतर में एक जैसे ही जवाब मिले। 50 शिक्षकों पर एक दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal