मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री दीपक कुमार के पौत्र ने अमेरिका की विभिन्न स्कूली छात्रों के बीच संपन्न हुई शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर गौरवान्वित किया है। बीते दिनों अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में किसर मिडिल स्कूल बेंजामिन पार्कवे ग्रीन्स बोरो में जीएससी मिडिल स्कूल स्प्रिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें अमेरिका के गिलफोर्ड काउंटी के मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया।
पांच राउंड चली प्रतियोगिता में लिंकन अकेडमी की ओर से छठी कक्षा के छात्र ऋषभ सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। पूर्व मंत्री दीपक कुमार व उनकी पत्नी प्रसिद्ध कवयित्री पुष्पलता अधिवक्ता ने बताया कि अमेरिका में यह नॉर्थ कैरोलिना के स्कूल्स की साझा प्रतियोगिता थी, जिसमें लिंकन अकेडमी की ओर से ऋषभ सिंह ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र राहुल सिंह अमेरिका में इंजीनियर है और परिवार के साथ वहां बसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पौत्र ऋषभ सिंह के शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने की जानकारी पाकर वे लोग भी अमेरिका गए थे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






