प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने जाना विकास कार्यों की प्रगति का हाल

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए धरातल पर कार्य किए जाने की जरुरत पर बल दिया। बैठक में मंत्री को डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने जनपद में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया।

प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की इस बीच समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों का जो लक्ष्य निर्धारित है, शत-प्रतिशत पूर्ण हो। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में जो भी कार्य अवशेष हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी तरह की शिथिलता ना बढ़ती जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के कार्यों के लिए कार्य योजना बना कर, कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे जो विकास कार्य का लक्ष्य है वह ससमय पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सड़कों के चौड़ीकरण के साथ सुंदरीकरण के जो कार्य अवशेष हैं, उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि हर घर जल योजना के अंतर्गत जो कार्य अवशेष हैं उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी जाती है उस सड़क को ठीक भी कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए शहर एवं ग्रामीण में विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिए जाने के साथ जहां पर ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाते हैं, उनको निर्धारित समय सीमा में बदल जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम बनाकर जहां जहां अतिक्रमण है, उसे कब्जा मुक्त कराने के साथ यह भी निर्देश दिए कि ठेला लगाने वाले लोगों के आईडी कार्ड बनाए जाएं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक बुढ़ाना राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी, एसडीएम खतौली, सीओ खतौली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई