मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पुरानी पेंशन सहित विभिन्न 14 सूत्रीय शिक्षक हित की मांगों को लेकर गुरूवार को विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीएसए संदीप कुमार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं के समय रहते निदान कराए जाने की मांग की।
गुरूवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के निर्देशन में शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ अपनी 14 मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अध्यापकों को पुरानी पेंशन दिलाने, दूसरे जनपदों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं के स्थानांतरण किए जाने, विद्यालयों का समय पूर्व की भांति 7 बजे से 12 बजे तक किए जाने, अध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने, अनावश्यक आॅनलाइन कार्य न कराए जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति ही विकलांग शिक्षकों को विकलांग भत्ता प्रदान करने के शासनादेश को निर्गत कराने संबंधी अन्य सभी समस्याओं को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला संरक्षक राजेंद्र भारसी, जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार, महामंत्री ठाकुर प्रवीन सिंह, पूनम बालियान, अमरीश पुंडीर, जोगेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, सरफराज, राहÞल कुमार, विनय कुमार, शर्मिल कुमार, रामकुमार, अजय कुमार, नीरज जयंत, सतेंद्र ठाकुर, विनीत कुमार, कुलदीप, अरविंद कुमार, निर्वेश कुमार, अंकित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, आयुष जैन के साथ साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






