भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवनगर गांधी कालोनी स्थित भगवान परशुराम महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में हवन-यज्ञ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल हो कर प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
भगवान श्री परशुराम महादेव मंदिर में प्रात: 9 बजे हवन यज्ञ में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने यज्ञ में आहुति अर्पित करते हुए श्री परशुराम जी के आदर्शों, शौर्य, न्याय, तपस्या, व धर्म के सिद्धांतों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर एक मजबूत, समृद्ध और धर्म निष्ठ समाज का निर्माण करें। इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, सपा नेता राकेश शर्मा, उमादत्त शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा, उपेंद्र कौशिक, सतीश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, रोमित शर्मा, अमित वत्स, रवि शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, रमेश ठाकुर, गोपाल शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal