नए डीएम कार्यालय की कवायद शुरू, 2:15 करोड रुपए का बजट शासन से जारी

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी का अपना कार्यालय नहीं होने के कारण उनको उधार का दफ्तर चलाना पड़ रहा है, लेकिन अब जल्द ही उनको अपना दफ्तर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश शासन ने जिला मुख्यालय पर नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए विभाग को बजट की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
जिलाधिकारी कार्यालय के अंग्रेजी शासनकाल के इतिहास को अपने आप में समेट कर रखने वाले कार्यालय को जमींदोज हुए करीब 20 माह का समय पूर्ण हो चुका है। इस बीच यहां पर नया डीएम दफ्तर बनने और न बनने को लेकर कई पड़ाव आये, लेकिन आखिरकार शासन ने यहां नया डीएम दफ्तर निर्मित कराने के लिए सवा दो करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी है।

बता दें कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट करीब दो सौ साल पुराना इतिहास समेटे हुए हैं। यहां पर अंग्रेजी शासनकाल में ही कलेक्टर कार्यालय बन गया था। वो ही यहां पर चल रहा था कि 27 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय के बराबर में बने विश्राम गृह की छत अचानक ही भरभरा कर गिर पड़ी थी। इसके बाद से ही डीएम और इसके बराबर में चलाये जाने वाले एडीएम वित्त के कार्यालय को बंद कर दिया गया था। भवन की स्थिति को लेकर तकनीक विशेषज्ञ से जांच कराई गई तो इसको जर्जर बताये जाने के बाद पूरा भवन ही 26 अक्टूबर 2023 को ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद ही जिलाधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अस्थाई कार्यालयों में ही कार्य कर रहे हैं। डीएम कार्यालय जहां जिला पंचायत के सभागार में चलाया जा रहा है तो वहीं एडीएम एनआईसी कार्यालय में बैठकर कामकाज कर रहे हैं।
पूराना भवन ध्वस्त करने के बाद नये भवन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कार्यवाही को प्रारम्भ कराया गया था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कलेक्ट्रेट में नया डीएम कार्यालय बनवाये जाने क लिए स्टीमेट बनवाया गया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद दो मंजिला भवन निर्मित कराने के लिए 2.60 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया था। स्टीमेट आने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी नजारत की रिपोर्ट को शासन को भेजकर बजट की मांग की थी, लेकिन इसी बीच कलेक्ट्रेट मुख्यालय से स्थानांतरित करने का प्लान भी बनाया गया तो यह प्रस्ताव रोक दिया गया था। इसके बाद नई कलेक्ट्रेट बनाने के लिए भूमि की तलाश की गई तो छपार के पास इसको खोज लिया गया और शासन को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन इस भी आपत्तियों के बाद रोक दिया गया।
अब शासन के द्वारा मुख्यालय पर ही कलेक्ट्रेट में पूराने स्थान पर ही नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए बजट मंजूर कर धनराशि जारी कर दी है। प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के स्टीमेट के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की राशि जारी करने के लिए कहा गया था। 29 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के सचिव द्वारा यह बजट स्वीकृत करते हुए धनराशि जारी कर दी गई है। शासन ने नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को कार्यदायी संस्था नामित किया है और स्वीकृत बजट के अनुसार 2 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपये की राशि भी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में नया डीएम कार्यालय का निर्माण करने के लिए शासन से विभाग को बजट जारी हो चुका है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की स्वीकृति के अनुसार पुराने स्थान पर ही दो मंजिला भवन निर्मित कराया जायेगा। नक्शे के अनुसार भू-तल पर डीएम कार्यालय के साथ ही आगन्तुक कक्ष और स्टाफ रूम के साथ ही शौचालय, विश्राम कक्ष और रसोई का निर्माण किया जायेगा। इसके ऊपर भवन के प्रथम तल पर एडीएम वित्त के लिए इसी तर्ज पर कार्यालय का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई