कचहरी गेट पर किया बाबा साहेब को आम-ओ-खास ने श्रद्धा से नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती सोमवार में राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास से परिपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस बीच सरकार, संगठन, शासन-प्रशासन तक सभी डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर उमड़ा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस लाइन हो या कलेक्ट्रेट हर जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के माननीय और जन सामान्य हर किसी ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके संघर्ष को याद करते हुए उनको नमन किया।
सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती देशभर में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई गई। इसी कड़ी में जनपद मुख्यालय से गांव-देहात और कस्बों में पुलिस-प्रशासन के साथ राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में उन्हें याद किया। कोर्ट रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर डीएम उमेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य गणमान्यों के साथ डॉ. अम्ेबडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि देश के साथ दुनिया भर के किसी भी देश में जहां पर भी डॉ. अम्बेडकर के अनुयायी हैं, वहां पर आज उनकी 134वीं जयंती पूर्ण श्रद्धा व सम्मानपूर्वक मनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की बड़ी भूमिका रहती है, समाज ने उनको बाबा साहेब के साथ महापुरुष की जो उपाधि दी है, वो ऐसे ही नहीं मिलती है, इसके लिए बहुत बड़ा संघर्ष और बलिदान देना पड़ता है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस दौरान सभी को अम्बेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता के लिए बड़ा संघर्ष करते हुए भेदभाव पूर्ण व्यवस्था को समाप्त करने में भूमिका निभाई। वहीं भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसमें सबको बराबरी का अधिकार मिला और अपनी धर्म-परम्परा के अनुसार आचरण करने का अवसर दिया है। महापुरुषों का आज का हिन्दुस्तान बनाने में बड़ा बलिदान व संघर्ष शामिल रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से देश के महापुरुषों के जीवन दर्शन और आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर देश के उत्थान के लिए अपनी श्रम शक्ति लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडलाध्यक्ष प्रभात तोमर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर, संजय गर्ग, अमित सुधा, विशाल गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, दीपक मित्तल, यशवीर सिंह, सुन्दर सिंह बौद्ध, विनय चंदेल, दुर्गेश कुमार, अमित वत्स, नरेन्द्र जैन, ललित, सोहन पाल, राजकुमार सिद्धार्थ, सोनू मचल, डॉ. जेपी सिंह, पालिका सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, बॉबी सिंह, ललित कुमार के अलावा एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई