श्री बालाजी जन्मोत्सव का भंडारे के साथ हुआ समापन

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में बीत 3 अप्रैल से चल श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह का सोमवार को हवन पूजन के बाद बाबा को भोग लगाने के साथ समापन हो गया। मंदिर क्षेत्र में सोमवार को 12वें दिन समारोह की अंतिम कड़ी में सवेरे भगवान बालाजी महाराज की आरती के बाद दोपहर को विशाल भण्डारा आयोजित किया गया, जिसमें भोजन प्रसाद ग्रहण करने के लिए क्षेत्र से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भंडारे के आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन व यथायोग्य दक्षिणा देते हुए यहां पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सेवा करते हुए भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर परिसर में देर सायं तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही।
श्री बालाजी धाम मंदिर समिति भरतिया कॉलोनी की ओर से संपन्न श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच 12 दिनों से संचालित धार्मिक आयोजन का सोमवार को पूजन के बाद विश्राम हो गया। पूर्व वर्षों की भांति श्री बालाजी महाराज की जयंती समारोह के बीच प्रात: बेला में मंदिर में हवन पूजन के बाद बाबा को भोग लगाया गया। इस दौरान संपन्न महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर समिति द्वारा 3 अपै्रल से 14 अपै्रल तक आयोजित हुए कार्यक्रमों की कड़ी में संकीर्तन भवन में संपन्न श्रीराम चरित मानस कथा के श्रवण के बाद सोमवार को सवेरे आरती के बाद मंदिर परिसर में दोपहर के समय विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। वहीं दूसरी ओर व्यासपीठ से इस बीच श्रीराम चरित मानस पाठ के विश्राम होने पर महिलाओं को कलश वितरण किए गए। दोपहर को मंदिर परिसर में आयोजित किए गए भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में मुख्य रूप से मंदिर से जुड़े प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, चन्द्रकिरण गर्ग एवं सुरेश चन्द बंसल, हरिशंकर तायल अध्यक्ष, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, विजय बंसल, अमरीश सिंघल, दिनेश गर्ग, नितिन गोयल, चाचा जेपी गोयल, नितिन गोयल, शिवम तायल, विवेक गर्ग, अमन गोयल, संजीव गर्ग, रजत गोयल, अमित कुमार, प्रवीण तायल, अंकित तायल, रविन्द्र जैन, प्रवीण गर्ग, विकास अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, अंकित गर्ग, उदित गर्ग, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय मिश्रा, सुनील तायल, रजत राठी, प्रतीक कंसल, मुन्ना गर्ग, शुभम तायल आदि मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal