जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महापर्व पर शहर व नई मंडी क्षेत्र मेें जैन समाज ने बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भक्ति भाव के साथ स्वर्ण रथयात्रा निकाली गई। इस बीच नगर में निकली भव्य रथयात्रा का विभिन्न मार्गों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरूवार को महावीर जन्म कल्याणक को धैर्य, अहिंसा व आत्मजागृति के उत्सव के रूप में मनाया गया। इस बीच नई मंडी मुनीम कालोनी से जहां एक ओर पालकी यात्रा निकाली गई, वहीं महावीर चौक पर जैन समाज की ओर से भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
भगवान श्री महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में गुरूवार को मौ. अबुपुरा स्थित शांतिनाथ श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भव्य वार्षिक स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। गुरूवार को मौ. अबुपुरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में जैन अतिथि भवन भारत माता चौक पारसनाथ में संपन्न कार्यक्रम में अतिशयकारी श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा धर्म ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रवीण जैन व राजेश जैन सन्मति हुण्डई के सान्निध्य में मुख्य रूप से अतिथि सम्मान, चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन के साथ महाराज श्री के प्रवचनों के बीच रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पावन सान्निध्य मुनि श्री 108 निश्चिन्त सागरजी महाराज की पूजा अर्चना के बाद अतिथि के रूप में पधारी नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ एवं सभासद सीमा जैन ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण जैन हुण्डई, श्रवण जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, वीरेन्द्र जैन, राजीव जैन, चक्रेश जैन, विपिन जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, कुलदीप जैन, वरुण जैन, गौरव जैन, वैभव जैन, सुशील जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी में श्री 1008 महावीर भगवान जी का 2024वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान महावीर भगवान का जन्म कल्याणक रथयात्रा बड़े धूमधाम से मंदिर से आरंभ होकर नई मंडी के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस बीच विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित जैन एड. व मंत्री अशोक जैन ने बताया कि इस बार रथ यात्रा महोत्सव में निग्रन्य जैन पाठशाला के बच्चों की ओर से मंदिर में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं रथ यात्रा के पात्रों का चयन बोली के द्वारा किया गया। इस बीच रथ में बैठने का अवसर मनीष जैन शाहपुर वाले परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं रथयात्रा में महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने नंगे पैर भजन व नृत्य किया। रथ यात्रा महोत्सव में इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सांसद हरेन्द्र मलिक, चंद्र कुमार जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, गौरव जैन, अशोक जैन, नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा नई मंडी मुनीम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान श्री शांतिनाथ मंदिर में सर्व प्रथम भगवान श्री का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। सौधर्म इन्द्र विभोर जैन बने। अखिलेश जैन एड. को कुबेर बनने का सौभाग्य मिला। अभिषेक एवं शांति धारा के बाद भगवान श्री को पालकी में सवार कराने के साथ पालकी को नई मंडी क्षेत्र के मौ. मुनीम कॉलोनी, पटेल नगर एवं भरतिया कॉलोनी होते हुए मंदिर में पहुंच कर पुन: अभिषेक कर पालकी यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में अशोक कुमार जैन, संजय जैन, अनु जैन, अजय जैन, पूरन जैन, अनिता जैन समेत काफी संख्या में पुरुष महिला व बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई