मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 लीग में 15 अप्रैल को फाइनल मैच के मुकाबले में चीयर लीडर्स चौके एवं छक्के लगने पर अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए दिखाई देगी। फाइनल मुकाबला में आईपीएल मुकाबले के फाइनल की तरह खेला जाएगा, जिसमें ग्लैमर के साथ आतिशबाजी भी दिखाई देगी।
गुरूवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बताया कि पर एमपीएल टी-20 मुकाबला देखने आ रहे दर्शकों और टीमों के फ्रेंचाइजी की मांग पर फाइनल मुकाबले में 15 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान चीयर लीडर्स अपनी टीम और खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में हर टीम में अपनी चीयर लीडर होती है। कहने को तो वो प्लेयर्स और टीम को मोटिवेट करने, चीयर करने के लिए होती हैं, लेकिन असल में स्टेडियम में भीड़ खींचने में उनकी अधिक भूमिका होती है। जब उनकी टीम छक्के-चौके मारती है या फिर विकेट लेती हैं तो चीयर लीडर्स पोडियम पर जाकर डांस स्टेप्स दिखाती हैं। इससे मैच देखने आए दर्शकों का भी खूब मनोरंजन होता है। ऐसे में अब फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में भी चीयर लीडर्स बुलाने का निर्णय लिया गया है।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






