मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का शासन स्तर से तबादला हो गया है। वो करीब चार वर्षों से मुजफ्फरनगर व शामली जनपदों में क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी के पद पर दायित्व निभा रहे थे। अब मुजफ्फरनगर में उनके स्थान पर बुलन्दशहर से क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में जितेश चन्द्रा को तैनात किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा को ग्रेटर नोयडा भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मुजफ्फरनगर एवं शामली के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है, जिसकी मंगलवार को खुद अंकित सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर द्वारा उनका तबादला मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद जनपद में कर दिया गया है। उनके स्थान पर जनपद बुलन्दशहर में तैनात अधिकारी को यहां पर भेजा गया है। अंकित सिंह यहां पर करीब चार साल से तैनात रहे और अपने कार्यकाल के दौरान उनके कई निर्णय काफी चर्चाओं में बने रहे हैं। इस कड़ी में जहां जनपद में दूसरे राज्यों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का कारोबार सुर्खियों में रहा, वहीं जनपद में उनके द्वारा पेपर मिल और अन्य कई उद्योगों के खिलाफ की गई कार्यवाही और प्रदूषण का जनपद में स्तर भी उनकी कार्यप्रणाली के चलते चर्चा के केन्द्र में रहा।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त






