लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होने पर वर्षभर की मेहनत का परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। टॉपर छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग व प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया।
प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने वार्षिक परीक्षा परिणाम विधिवत घोषित करते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम 99.21% रहा। कक्षा 6 में विनायक, 7 में आरव पुंडीर, 8 में देवराज, 9 में वंश कुमार एवं कक्षा 11 में कुलदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सत्र में छात्रों के लिए नीट, जेईई, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आॅनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जीव विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर संयोगिता मैमोरियल अवार्ड 11वीं के छात्र यश कुमार को तथा हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पुष्कर राज भारद्वाज व कु. पूजा भारद्वाज स्मृति पुरस्कार कक्षा 11 के कुलदीप कुमार तथा कक्षा 9 के वंश कुमार को प्रदान किया गया। वहीं जूनियर कक्षाओं में कंप्यूटर विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शिवांश, मयंक, लक्ष्य पाल व अभिषेक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षाओं के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को अतिथियों ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान किए। प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने सफल छात्रों को शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि ये आपकी वर्षभर की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने जीवन में अनुशासन को अवश्य अपनाएं तथा भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर पूर्ण मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र, शिक्षक, नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई