डीएस पब्लिक स्कूल में हवन के साथ शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना के लिए आयोजित हवन में स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भावपूर्वक भाग लेते हुए सभी के लिए मंगल कामनाएं की।

विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्वे भवंतु सुखिन: की भावनाओं का उद्घोष करते हुए एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को नूतन सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को उनके द्वारा पूर्व परीक्षा में मिली सफलता की बधाई दी तथा आशा प्रकट की कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी सभी परीक्षाओं में इस तरह सही मार्गदर्शन व कठिन परिश्रम के साथ स्वर्णिम सफलता प्राप्त करते रहेंगे। नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन आज सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्वक विद्यालय पहुंचे तथा अपने सहपाठियों से मिले। कक्षा में पहुंचने पर इन विद्यार्थियों का बधाई कार्ड एवं वेलकम कार्ड देकर स्वागत किया गया। शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन सभी बच्चों ने कक्षाओं में उत्साह से अध्ययन आरंभ करते हुए नए पाठ्यक्रम के विषय में जाना। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्नेह पूर्वक विद्यालय नियमों व पाठ्यवस्तु के विषय में विस्तार से समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal