मुजफ्फरनगर। बुधवार को विकास भवन में जनपद के कीटनाशक एवं फर्टिलाइजर विक्रेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद फजीहत से बचने की खातिर कृषि विभाग में कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया गया है। जहां पर लाईसेंसधारकों के साथ जन सामान्य की शिकायतों को दर्ज किए जाने के साथ समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।
बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पास जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कीटनाशक-फर्टिलाइजर विक्रेताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर जहां दीपांकर सिंह वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक, जिनका मोबाइल नं. 9458742434 एवं कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में आनन्दवीर सिंह वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक जिनका मोबाइल नंबर 8909410707 पर संपर्क करते हुए समस्याओं को पंजीकृत करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाली समस्याओं को पंजीकृत करते हुए कीटनाशी अधिनियम एवं उवर्रक नियंत्रण नियमों के अंतर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






