जिले के खाद विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, व्यवस्था में झोल

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शुगर मिल, कीटनाशक एवं फर्टिलाइजर की निर्माण इकाइयों द्वारा अवैधानिक रूप से रिटेल काउंटर खोलकर कीटनाशक व फर्टिलाइजर की बिक्री किए जाने के विरोध में बुधवार को दर्जनों कारोबारियों ने विकास भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी के माध्यम से सौंपे मांग पत्र में इन लोगों ने अवैध रूप से की जा रही जनपद में इस व्यवस्था को रोके जाने की मांग की।
बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के कीटनाशक व फर्टिलाइजर के लाईसेंस धारक विक्रेता अपनी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर विकास भवन पहुुंचे। यहां जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में इन कारोबारियों ने इस व्यवस्था का विरोध दर्ज करते हुए धरना दिया। लाईसेंस धारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में शुगर मिलों द्वारा पिछले कुछ वर्षों से चुनिंदा कीटनाशक, यथा-कोराजन व फरटेरा किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं, लेकिन इस वर्ष सभी प्रकार के कीटनाशक व फर्टिलाइजर मिल्स के अशिक्षित कर्मचारियों, गन्ना सुपरवाइजर द्वारा किसानों के घर-घर जाकर किसानों के न चाहते हुए भी विक्रय किये जा रहे हैं। वहीं कीटनाशक व फर्टिलाइजर निर्माण इकाइयों द्वारा भी अपनी इकाइयों में रिटेल काउंटर लगा कर किसानों को उत्पाद विक्रय किये जा रहे हंै, जबकि समय-समय पर होने वाली जांच में इन इकाइयों के उत्पाद मानकों के विपरीत पाये गये हैं। इनके इन्हीं कृत्यों से जिले के लाइसेंसधारक कीटनाशक व फर्टिलाइजर विक्रेताओं के व्यापार पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिसे रोका जाना आवश्यक है। जिला कृषि अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि मुजफ्फरनगर की समस्त चीनी मिलों में फर्टिलाइजर के क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित किया जाए। वहीं शुगर मिल कर्मचारियों एवं गन्ना सुपरवाइजरों को गन्ना किसानों के खेतों का निरीक्षण कराने के आदेश जारी हों। कामदारों/ गन्ना सुपरवाइजरों द्वारा किसानों के घर-घर जाकर कीटनाशक व फर्टिलाइजर की बिक्री को प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ जनपद मुजफ्फरनगर की कीटनाशक एवं फर्टिलाइजर निर्माण इकाइयों के रिटेल के जारी लाइसेंस निलम्बित किए जाने के साथ रिटेल काउंटर भी समाप्त किये जाएं। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेन्द्र कुमार, लीलू गुर्जर, सतेन्द्र त्यागी, एन चौधरी, दीपक राठी, अनुपम गर्ग, विकास चौधरी, गजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र, रामपाल, शुभम त्यागी, उधम सिंह, राहिब, सोहल, जुनैद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal