अब ई-रिक्शाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरा पुलिस-प्रशासन, 57 ई रिक्शा सीज

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में निर्बाध रूप से यातायात के मुक्त प्रवाह को गति प्रदान कराने के साथ बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के पवित्र उद्देश्य के निमित्त मंगलवार को प्रदेश के साथ जिले में बिना प्रपत्रों के सड़कों पर दौड़ रही ई-रिक्शा चैकिंग अभियान शुरू हो गया। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अभियान के तहत अवैध ई-रिक्शाओं व आॅटो वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले दिन 57 वाहनों को सीज कर दिया। जिले में शुरू इस अभियान में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें इस कड़ी में पहली से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान को चलाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीते दिवस कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रदेश में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के साथ यातायात के मुक्त प्रवाह को गति देने के लिए सभी जनपदों में अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का प्राथमिकता के साथ वेरीफिकेशन कराए जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इस बात को लेकर भी विशेष रूप से फोकस किया था कि प्रदेश में नाबालिग किसी भी तरह वाहन न चलाएं। किरायेदारों का भी वेरीफिकेशन कराया जाए एवं बढ़ती ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोके जाने के लिए जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। इन सभी निर्देशों के पालन और उचित क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाने के निर्देशों के बीच जनपद में परिवहन विभाग के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाकर सड़कों पर उतरते हुए अभियान चलाया। इस बीच विभागीय टीमों द्वारा की गई कार्यवाही में एसपी ट्रैफिक अतुल दुबे की टीम ने जहां 42 ई-रिक्शाओं को दस्तावेजों के अभाव में सीज किया, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग की टीम ने इस दौरान 15 ई-रिक्शाओं को मुख्य चौराहों पर बिना प्रपत्रों के संचालित पाए जाने अथवा वैध लाइसेंस के बिना संचालित पाए जाने पर सीज किया गया। नगरीय क्षेत्र में की गई कार्रवाई में उक्त टीमों ने मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजारों के साथ अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग में यह उपलब्धि हासिल की। नगर में शुरू अभियान से दिनभर लोगों में हड़कंप मचा रहा।

इन्होंने कहा-
एआरटीओ प्रर्वतन अजय मिश्रा ने बताया कि यदि कोई ई-रिक्शा या आॅटो बिना अनुमति के पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने का प्रावधान शामिल होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो ऐसे मामलों में उसके अभिभावकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू चेकिंग अभियान पूरे अप्रैल में निरन्तर ऐसे ही जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई