कर्मियों ने बांधी काली पट्टी, एनपीएस-यूपीएस का विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में सरकारी विभागों के शिक्षकों, कर्मियों व अफसरों ने मंगलवार को लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करते हुए विरोध दर्ज करते हुए अपने-अपने कार्य स्थलों पर ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काला फीता बांधकर काम किया। वहीं, अटेवा एवं एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

अटेवा एवं एनएमओपीएस के आह्वान पर मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला संयोजक प्रीत वर्धन शर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने दफ्तरों से सड़कों तक उतरकर एनपीएस व यूपीएस पेंशन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों ने सुबह से काली पट्टी बांधकर जहां एक ओर दफ्तरों व स्कूलों में कार्य किया, इसके साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी अपनी लंबित मांग को लेकर इस बीच सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सरकार की नई नीतियों का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन को कर्मियों के बुढ़ापे का सहारा बताया। अपनी मांगों को लेकर सायं को कलेक्ट्रेट में पहुंचे इन सरकारी कर्मचारियों ने एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें एनपीएस में कोई संशोधन या यूपीएस या कोई अन्य बाजार आधारित योजना मंजूर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी शिक्षकों, कर्मियों, अधिकारियों, सिपाहियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अर्ध सैनिकबल के जवानों, सफाई कर्मियों व अन्य कर्मियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था जल्द बहाल की जाए। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज कुमार, यशपाल अरोड़ा, मोनिका राठी, डॉ. दीपक गर्ग, पीटीआई शुभम पाल, रमेश चंद्र, सुनील पंवार, विशाल भारद्वाज, मनोज त्यागी, संजीव जावला, डॉ. राहुल कुशवाहा, विजय त्यागी, राम नरेश, पुष्पेन्द्र चौधरी, जय गिरी, चंद्रपाल सिंह, राहुल गोस्वामी, अनिल सिंह, अम्मार हैदर, हरेंद्र, अनिरुद्ध, संजय कुमार, संगीता जावला, संजय राठी, सार्थक शर्मा, कपिल शर्मा, प्रियंक देव, सोमपाल, प्रशांत शर्मा, सुभाष यादव,अनिल कुमार, बालेंद्र कुमार, शिवकुमार शर्मा, अरुण अग्रवाल, रोशन लाल, राकेश पासी, रविन्द्र सिंह, राहुल चौधरी, कुलवंत सिंह, रामरतन, महेंद्र सैनी, मनोज कौशिक, मनोज त्यागी, मोनिका राठी, अर्चना आर्य, बबीता त्यागी, अनिता, प्रभा, विपिन कुमारी, अंजलि, प्रियंका शर्मा, सुकर्मा, सलुजा मलिक, गरिमा राठी, सुरेन्द्र सिंह, अमित रोहिला, कुलदीप शर्मा, कृष्ण गोपाल, अशोक पटेल, अमित शर्मा, भूपेंद्र, शुभम पाल, नीलम तोमर आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई