युवाओं को बेहतरीन और रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – कपिल देव अग्रवाल

Share :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाइट हाउस योजना के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के उच्चीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में “सिग्नेचर बिल्डिंग” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार ट्रेड मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और रोजगार मेले का उद्घाटन किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन और रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आईटीआई के उच्चीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी आईटीआई संस्थानों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा ताकि युवा कौशल विकास के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।


इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रोजगार मेलों और अन्य कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रधानाचार्य राज कुमार यादव की प्रशंसा की। वहीं, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, डॉ. हरिओम (आईएएस) ने युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया और एमएसएमई के अंतर्गत 5 लाख युवाओं को ऋण दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई।
निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, नेहा प्रकाश (आईएएस) ने कहा कि प्रशिक्षण इतना प्रभावी होना चाहिए कि युवा सरकारी नौकरियों पर निर्भर रहने के बजाय निजी क्षेत्र में जाकर खुद रोजगार देने योग्य बनें। कार्यक्रम में अपर निदेशक, मण्डलीय संयुक्त निदेशक, जनपद के सभी प्रधानाचार्य, अनुदेशक एवं स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य, राज कुमार यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के समर्थन की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई