नगर में पहला एमआरएफ सेंटर शुरू, कूड़े से बढ़गी आय

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन का कूड़े से कमाई का ड्रीम प्रोजेक्ट कागजों से निकलकर धरातल पर आ गया है। सोमवार को पालिका ने कूड़े से कमाई के प्रमुख साधन एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ कर दिया। पहले दिन मशीनों के ट्रायल करते हुए कर्मचारियों को वेस्ट सेग्रीगेशन की ट्रेनिंग देने का काम पूरा किया गया। इस एमआरएफ सेंटर का संचालन पालिका ने शून्य खर्च आधारित अनुबंध पर एनजीओ को दिया है। यहां आने वाले कूड़े का पृथकीकरण करते हुए इसमें प्लास्टिक और दूसरी उपयोगी चीजों की बिक्री से होने वाली कमाई पालिका की आय बढ़ाने का काम करेगी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद् ने अब कूड़े को कमाई का साधन बनाने के स्वप्निल प्रयासों को हकीकत में बदलने का काम कर दिखाया है। सोमवार में वार्ड 15 मौ. एकता विहार रुड़की रोड पर बनाए अपने पहले एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ करते हुए इसे क्रियाशील कर दिया गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने रुड़की रोड पर बने एमआरएफ सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करने के साथ यहां पर वेस्ट सेग्रीगेशन के लिए लगाई विभिन्न मशीनों को मैन पावर में कूड़े के साथ परखने का काम किया। इस दौरान यहां पर लगाये कर्मचारियों को मशीनों पर कार्य करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुशील कुमार ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मचारियों को मशीनों के संचालन व उनके कार्य व उपयोग की जानकारी दी। मंगलवार से इस सेंटर पर पांच वार्डों से कूड़ा पहुंचाने के लिए एनएसए को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कूड़े को पालिका की आय का साधन बनाने के लिए शासन ने एमआरएफ सेंटर स्थापित कराने का काम किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में पालिका का पहला एमआरएफ सेंटर शुरू कराया है, जिसका संचालन शून्य खर्च के आधार पर एनजीओ से कराने का निर्णय लिया। अभी पालिका ने एनजीओ महाराज श्रीजी एक पहल पर्यावरण और शिक्षा की ओर के साथ अनुबंध किया है। इसके अध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव गौहर वाल्मीकि के साथ तीन माह का अनुबंध है। पालिका एनजीओ को कोई खर्च नहीं देगी। सेंटर पर उसके आसपास के 5 से 10 वार्डों से निकलने वाला कूड़ा सफाई कर्मियों और एमआईटूसी कंपनी के वाहनों से पहुंचाया जायेगा। इस कूड़े का एनजीओ द्वारा लगाए छह कर्मचारी मशीनों के माध्यम से सेग्रीकेशन करेंगे और प्लास्टिक, लोहा, चमड़ा व अन्य उपयोगी वस्तुओं को छांटने के बाद मशीनों से उनका प्रोसेस कर बाजार में बिक्री की जायेगी। इससे होने वाली आय से पालिका एनजीओ को तय रकम रखने का अधिकार देगी, शेष रकम पालिका के कोष में आयेगी। ये अभी ट्रायल बेस पर किया गया है। 3 माह बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ वार्ता करते हुए आगामी रूपरेखा बनाई जायेगी। अगले एक माह में हमारे दो ओर एमआरएफ सेंटर क्रियाशील होने जा रहे हैं। इनमें से एक एकता विहार व दूसरा बीबीपुर में बनाया है, यहां मशीन की खरीद के लिए टैंडर हो चुके है। एक एमआरएफ सेंटर के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च हुए हंै। उन्होंने बताया कि इस एनजीओ के साथ जो छह कर्मी लगाये गये हैं, वो रेक्टीकर्स कूड़ा बीनने वाले लोग हैं, शासनादेश में इन लोगों से ही कार्य करने के लिए व्यवस्था दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई