बसंत उत्सव पर कम्पनी बाग में चेयरपर्सन ने किया पौधारोपण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन ने बुधवार को कंपनी बाग के वेस्ट टू वंडर पार्क में स्वच्छ बसंत उत्सव कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए पार्क में पौधारोपण करते हुए बागवानी स्थापित कराने के साथ उसकी देखरेख के निर्देश दिए।
पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बागवानी एवं फूल-फुलवारी के सहारे पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरुक करने व पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ बसंत कार्यक्रम के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। बसंत उत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम की कड़ी में नगरपालिका परिषद् के साथ आईटीसी सुनहरा कल कार्यक्रम में लोगों को अपने घरों में बागवानी के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। बुधवार को इस कड़ी में पालिका के कमला नेहरू वाटिका कम्पनी बाग के वेस्ट टू वंडर पार्क में संपन्न बसंत उत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम में बागवानी स्थापित कराते हुए पौधारोपण किया। यहां पर मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ गणमान्य लोगों के साथ में मिलकर गेंदा एवं गुलाब सहित अनेक प्रकार के फूलों के पौधे लगाये। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 5 फरवरी से 14 मार्च तक नगर में बसंत उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लोगों को प्रकृति प्रेमी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें घरों में बनाई बागवानी का सौन्दर्यकरण करना, टेरस गार्डन स्थापित कराने, अमृत पार्कों में पौधारोपण एवं विभिन्न स्थानों पर बागवानी के लिए ऐसे में पौधारोपण किया जाना शामिल है। इस कड़ी में कम्पनी बाग में बागवानी स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रजाति के फूलों के पौधों का रोपण कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, एमआईटूसी परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार, सुपरवाइजर दुष्यंत चौधरी, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़े दीपक सैनी, सहायिका चित्रा, सपना, मानसी और प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal