संत रविदास जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। देशभर के साथ जनपद मुख्यालय एवं गांव-देहात तक बुधवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 648 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस बीच विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से संत रविदास जी द्वारा दिए गए संदेशों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हवन-यज्ञ के साथ पूजन कर उन्हें श्रद्धा से नमन किया गया। नगर मुख्यालय पर बुधवार को इस कड़ी में नगर के विभिन्न मौहल्लों से टाउनहाल मैदान में एकत्रित अनेक झांकियों व डीजे के साथ में संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की धर्मपत्नी बीरमति देवी, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, वार्ड सभासदों के साथ दलित समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व समिति से जुड़े पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों को पगड़ी, फूल माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा शुभारंभ अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि संत रविदास जयंती हर वर्ष माघ माह में धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास एक भक्त संत, समाज सुधारक और कवि थे, जिन्होंने जातिवाद व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। संत रविदास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता, प्रेम, भक्ति के साथ सादगी का महत्व सिखाती हैं। उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और मानवता को सही दिशा दिखाते हैं। संत रविदास जयंती पर हमें उनके संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी बीरमति देवी ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त रहे जातिवाद का विरोध किया और मानव मात्र को समान बताया। उनका मानना था कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि उसकी जाति से। संत रविदास भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक थे। जिन्होंने भक्ति मार्ग को अपनाकर भगवान की भक्ति को सर्वश्रेष्ठ बताया और निष्काम प्रेम तथा सेवा पर बल दिया। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी में हुआ था। वे एक चर्मकार परिवार में जन्मे थे, लेकिन उन्होंने सदैव सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति मार्ग अपनाया और समाज में समानता का संदेश दिया।
इससे पूर्व नगर क्षेत्र में रविदास मंदिरों एवं दलित मौहल्लों में संत शिरोमणि रविदास जी की पूजा-अर्चना के साथ टाउनहाल प्रांगण से भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गयी, जहां डीजे व बैंडबाजों की धुनों पर युवाओं की टोलियां मस्ती में झूमती हुई दिखाई दी। इससे पूर्व मौ. रैदासपुरी स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ, बिजेन्द्र पाल, कमलकांत शर्मा समेत दलित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान शहर में विभिन्न सथानों पर प्रसाद का वितरण एवं भंडारों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal