संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विरोध के उभरे स्वर

Share :

मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक विश्वदीप गोयल के कार्यालय पर अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता एवं प्रमोद मित्तल के संचालन में संपन्न हुई, जिसमें नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक में 20 प्रतिशत टैक्स कार्मिशियल भवनों एवं प्रतिष्ठानों पर वृद्धि किए जाने का विरोध दर्ज कराया गया। उक्त बैठक में आई व्यापार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग लिया। सभी व्यापारियों ने चेयरपर्सन और बोर्ड के निर्णय को गलत बताते हुए 20 प्रतिशत की कर वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए चेताया कि यदि निर्णय वापस न लिया गया तो इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की संपन्न बैठक में व्यापारियों ने सरकार द्वारा मोटी धनराशि नगर पालिका को दिए जाने के बाद भी मंदी के दौर से गुजर रहे इन व्यापारियों पर कर बढ़ोतरी करते हुए उत्पीड़न की साजिश की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके साथ व्यापारियों ने नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हुई नई कॉलोनियों में हाऊस टैक्स लगाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए नई कॉलोनी वसुन्धरा, वैशाली, पारस इन्कलेव, सुरेन्द्र नगर, महालक्ष्मी इन्कलेव में 80 प्रतिशत प्रति फुट और पुराने ग्रामों में 40 पैसे प्रति फुट लगाए जाने को भेदभाव वाला निर्णय करार दिया है। व्यापारियों ने इस दोहरी नीति का विरोध करते हुए वापस लिए जाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से अशोक कंसल संरक्षक, संजय मित्तल अध्यक्ष, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, बिजेन्द्र गोयल, विश्वदीप गोयल, सुभाष चौहान, महेश चौहान, स्वराज वर्मा, प्रमोद टांक, निशांक जैन, राहुल वर्मा, सतीश तायल, राजकुमार रहेजा, अखिल सिंघल, अजय गर्ग, दिनेश बंसल, नीरज बंसल, संजय गोयल, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंघल, विकास जैन, पवन छाबड़ा, शाहिद अली, हिमांशु कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची

सिडकुल हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों

योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal