डी एस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सजाई गणित प्रदर्शनी

Share :


मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने गणित विषय से जुड़ी हुई परियोजनाओं पर सक्रिय मॉडल्स बनाकर ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी सजाई। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल का प्रयोग करके गणित से जुड़े हुए शानदार एवं ज्ञानवर्धक मॉडल्स बनाकर खेल-खेल में गणित की क्रियाएं सीखने एवं सिखाने की विधियां समझाई। कक्षा 6 से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इस गणित प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक मॉडल्स बनाएं। विद्यार्थियों ने गणित की लगभग सभी शाखाओं से जुड़े हुए मुख्य विषयों पर मॉडल्स बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विद्यालय के गणित अध्यापक गौरव शर्मा , संगम त्यागी, अतुल गुप्ता तथा अवधेश शर्मा एवं आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक रविश शर्मा के निर्देशन तथा सहायता से सांख्यिकी, ज्यामिति, अलजेब्रा ,वर्गमूल एवं घनमूल, गणितीय गणनाओं से दिन तथा तिथि की गणना करना, विभाजकता के नियम ,क्षेत्रफल एवं परिमाप तथा त्रिविमीय आकृतियों से जुड़े हुए सूत्र एवं गणनाओं का प्रदर्शन तथा उससे जुड़ी हुई गणितीय समस्याओं का हल ढूंढने वाले अद्भुत मॉडल्स बनाकर सभी को हैरान कर दिया। प्रदर्शनी में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल चेयरमैन एस एल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा सहित स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स को सराहते हुए उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने 32 से अधिक गणित से जुड़े हुए ज्ञानवर्धक मॉडल्स बनाकर गणितीय तथ्यों को रोचकता के साथ सीखने एवं सीखने की विधियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों नव्या चंदेल, अविका सैनी ,आरोही तोमर एवं निलांशी तथा अर्शी पाल ने त्रिविमीय ज्यामिति आकृतियों से जुड़े हुए सुंदर मॉडल्स बनाएं। विद्यार्थियों की टीम ने लकड़ी एवं क्राफ्ट पेपर की सहायता से घन एवं घनाभ, शंकु तथा पिरामिड की आकृतियां प्रदर्शित करते हुए मॉडल्स बनाकर प्रकृति में त्रिविमीय आकृतियों की महत्ता को दर्शाया। तन्मय, भानु प्रताप, मोहम्मद फारिक, शाह फैसल एवं चिरंजीव ने समांतर संख्याओं को गणितीय परियोजना द्वारा समझाया। आस्था राठी, आद्रिका सिंह एवं अनुष्का रोहिला ने पाइथागोरस प्रमेय को बहुत ही आसानी से समझाते हुए उसे मॉडल के द्वारा सिद्ध करके दिखाया। सारिया ने अलजेब्रा से जुड़े हुए सूत्रों को तथा लक्ष्य गोयल, अंश बालियान, आयुषी सैनी एवं विशु राय ने ज्योमैट्रिकल सिटी बनाकर बहुत ही सुंदर तरीके से ज्यामिति से जुड़ी हुई आकृतियों को सजाया। कृष्ण देव धीमान, अनमोल तथा अभिनव ने सुंदर मॉडल द्वारा विभिन्न प्रकार के कोणों के विषय में समझाया। लक्ष्य भारद्वाज ,पार्थ अग्रवाल एवं राधे राठी ने गणितीय वर्ग का रहस्य सुलझाया तो वहीं यश शर्मा, कार्तिकेय शर्मा एवं अक्षित सक्सेना ने रोचक गणनाओं द्वारा दिन एवं तिथि का पता लगाने पर मॉडल बनाते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रिंसी यादव, अंजलि ,नाविका एवं तन्वी मलिक ने जियो बोर्ड का प्रदर्शन किया । इशिका मित्तल एवं आराध्या कपिल ने गणित पार्क बनाकर उसमें गणित से जुड़ी हुई आकृतियां एवं सूत्रों से जुड़े हुए मॉडल्स प्रदर्शित किये। असना राणा, अतिक्षा ठाकुर तथा इशिता ने कोणों के प्रकार पर रोचक मॉडल्स बनाएं। प्रियंका, पलक, रोहन, सिया पाहुजा, मुदिता राठौर, रिद्धि सिंह ,बुलबुल चौधरी की टीम ने भी मैथ्स थ्योरी पार्क का मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दक्ष चौधरी, अभिजीत चहल , अभिजीत सिंह ,ध्रुव प्रताप मोहम्मद मुरतिज, अरहान राव अरहान बाबर खान ,योगेश ,उमंग बालियान ,अंश बेदी ,मानवी शर्मा, सिद्धि मुद्गल ,अंशिका पाल ,शगुन पाल ,अनुष्का मान्या सिंह एवं अरन्या की टीम ने विभाजकता के नियमों तथा सिमिट्रिकल शेप्स एवं क्षेत्रफल तथा परिमाप पर आकर्षक मॉडल्स बनाकर गणितीय तथ्यों को समझाया । हर्ष लाटियान ,आकर्ष शर्मा ,आर्यन सिंह, आयुष कुमार सिंह, राघव, सत्यम बालियान, शिवम बालियान अवनी एवं साम्राराध्या तथा ख्वाहिश चंचल ने गणना चक्र गणितीय सूत्रों तथा स्थानीय मान से जुड़े हुए तथ्यों पर ज्ञानवर्धक मॉडल्स बनाकर गणितीय तथ्यों को आसानी से समझाया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सभी मॉडल्स को सभी दर्शकों ने सराहते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal