मुजफ्फरनगर। मौसम में जारी परिवर्तन के बीच मंगलवार को 33/11 केवी जानसठ रोड के उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का मरम्मत का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण मंगलवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक उक्त जानसठ रोड बिजली घर के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। स्थानीय एसडीओ विद्युत ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को जानसठ रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र द्वारका सिटी, एटूजेड कॉलोनी, गुलशन विहार, पारस इन्क्लेव, वसुंधरा रेजीडेंसी, मीनाक्षीपुरम, महालक्ष्मी इनक्लेव, मौहल्ला अलमासपुर, गीता एनक्लेव और सहावली ग्राम और उससे जुडेÞ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






