मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा की गांधी कॉलोनी चौधरी चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में संपन्न हुई बैठक में जाट आरक्षण की मांग को लेकर विचार मंथन किया गया। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मोरना ब्लॉक के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि पर जाट आरक्षण की मांग और समाज में पनप रही कुरीतियों को लेकर सिसौली में महापंचायत के आयोजन पर मंथन किया गया।
जनपद जाट महासभा की ओर से आयोजित बैठक में पंचायत को भव्य रूप देने के लिए सभी ने एक स्वर में अनुमोदन किया और अपने सुझाव दिए। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मबीर बालियान ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से 25 बस आने का अनुमान रहेगा। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी निमंत्रण भेजे जाने के साथ जितने भी जाट मंत्री हैं, उन्हें किसी भी प्रदेश के हो सबको निमंत्रण भेजे जाने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि जनपद में एक ऐसा कार्यक्रम होगा जिसकी गूंज आसपास के नहीं पूरे हिंदुस्तान में होगी। बैठक में ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह, रामपाल वर्मा, देवी सिंह, बृजेश चौधरी, राधेश्याम, राकेश बालियान, राहुल पंवार, बिट्टू सिखेड़ा, सुंदरपाल सिंह, कुलदीप सिवाच, योगेश तोमर, यशपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, अनुज सिंह, विराज तोमर, रामपाल वर्मा, अमित, शरद पाल सिंह, अनिल कुमार, विपिन बालियान, रविंद्र कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर
हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया






