कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य कैंप का किया जिला जज ने शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को सीएमओ के सहयोग से कोर्ट परिसर में आठ वरिष्ठ चिकित्सकों के समूह ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। उक्त चिकित्सा शिविर का उद्धघाटन जिला जज डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया। शिविर में जिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-महामंत्री के साथ प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश-विशेष न्यायालय (पोक्सो एक्ट) संख्या-2 अंजनी कुमार सिंह एवं अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय के कर्मचारी एवं वादकारी मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य लैबोरेट्री से संबंिधत नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध व मोबाईल लैबोरेट्री वाहन भी उपलब्ध था। इस शिविर के दौरान अधिकारी, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 520 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पंजीकरण किया गया एवं उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित भिन्न-भिन्न तरह की जांच नि:शुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोगों से जुड़ी 66, दांतों से सम्बन्धित 36, आंखों की 70, ब्लड प्रेशर आदि कुल 62 सामान्य जांचे, मानसिक स्वास्थ्य की कुल 22, खून की सीबीसी-केएफटी, एलएफटी लिपिड प्रोफाईल एवं शुगर आदि कुल 350 जांचे, नाक, कान व गला आदि की 38, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण 25 व मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा विभिन्न प्रकृति की कुल 130 जांचों को संपादित किया, जिसमें लाभार्थियों की कुल संख्या 520 थी। उक्त नि:शुल्क जांच की सुविधा से न्यायालय में उपस्थित वादकारी व अधिवक्ता अत्यन्त प्रसन्न नजर आए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा द्वारा यह अवगत कराया कि जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर वादकारियों व अधिवक्ताओं के हितों को दृष्टिगत रखते हुए, इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया और जनपद न्यायाधीश ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में भी वादिकारियों हेतु ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal