किसान जन सेवा केन्द्र से तय शुल्क देकर कराएं फार्मर रजिस्ट्री

Share :

मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने जिले के समस्त किसानों से आह्वान किया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार करने व डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आॅनलाइन रिकार्ड व्यवस्थित करने के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किए जाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री समय रहते करा लें। उन्होंने बताया कि किसानों की इस फार्मर आइडी युक्त गोल्डन कार्ड के आधार पर किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करना आसान होगा। वहीं इसके आधार पर ही अब किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्षतिपूर्ति का आंकलन व भुगतान की व्यवस्था सरल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि चकबन्दी के ग्रामों एवं जिन कृषकों का डाटा मिसमैच है, को छोड़कर जनपद के कृषकों से अनुरोध है कि वह अपनी नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हंै। इसके लिए कृषक को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। जिन कृषकों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जायेगी उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 19वीं किश्त का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal