मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में विकास की गति को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रुड़की रोड स्थित वार्ड 21 मौहल्ला रामपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्र की साफ-सफाई को सुदृढ़ बनाने के साथ क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठान एवं अन्य समस्याओं का निदान कराए जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का सच जानने के साथ स्थानीय लोगों की तमाम समस्याओं को नजदीक से जाना। पालिका के वार्ड 21 मौ. रामपुरी के निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई के लिए क्षेत्र के सफाई नायक को मौके पर निर्देशित किया कि क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। निरीक्षण के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निदान कराए जाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, सभासद रजत धीमान, सफाई नायक समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पालिका चेयरपर्सन ने किया आर्यपुरी रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार का भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के आर्यपुरी स्थित प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम के जरिए किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी और






