पालिका जलकल में दो जेई में जिम्मेदारी को लेकर घमासान

Share :

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों में लापरवाही होने के मामले लगातार सामने आते रहे है। बीते दिवस बोर्ड बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर सभासदों ने नाराजगी जताई कि उनके द्वारा दिए जनहित मामलों के पत्र यहां से गायब होते रहते हैं, अब यहां पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा जारी किए आदेश को भी गायब किया जा रहा है। यहां तक नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या द्वारा भेजे पत्र को मुख्य कार्यालय में रिसीव नहीं किया और वापस लौटा दिया।
सभासद राजीव शर्मा व रजत धीमान आदि ने चेयरपर्सन व ईओ के समक्ष गंभीरता के साथ कदम उठाने और पत्रों को गायब करने के मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की। इसके साथ सभासदों ने जलकल विभाग में कार्यरत जेई जितेन्द्र कुमार और जेई धर्मवीर सिंह के बीच कार्य विभाजन को लेकर चल रही रार को शहरी विकास में बाधा बताते हुए कहा कि पालिका चेयरपर्सन के आदेश को अनदेखा किया है। चेयरपर्सन ने जेई जितेन्द्र कुमार को पथ प्रकाश विभाग में प्रभार देकर जलकल विभाग के कार्यों के दायित्व नहीं सौंपे हैं, ये कार्य धर्मवीर सिंह द्वारा किये जा रहे थे, लेकिन एई सुनील कुमार ने अपनी मर्जी से जितेन्द्र कुमार को ही सारे कार्य सौंप दिए, जो आदेशों का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्पित युवा समिति ने डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन और अपने दिवंगत साथियों की याद में लगाए रक्तदान शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन एवं अपने दिवंगत साथियों स्व. मनप्रीत सिंह मान, सत्यम अरोरा, संदीप भाटिया, रवि अरोरा की पुण्य स्मृति में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। गांधी कॉलोनी में आयोजित शिविर सीजी ब्लड बैंक की टीम के

डॉ संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधी कालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की

पालिका चेयरपर्सन ने किया आर्यपुरी रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार का भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के आर्यपुरी स्थित प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम के जरिए किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी और

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उत्तरी रामपुरी को दी विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को मोहल्ला उत्तरी रामपुरी स्थित वार्ड संख्या-15 में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क राज्य वित्त आयोग मद से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से दीपक पैलेस के पीछे क्षेत्र में निर्मित कराई गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासद

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे शंकराचार्य महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के अपने अभियान के तहत परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरनंद जी ने क्रांति सेना द्वारा नगर के कृष्णा पैलेस वेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी आज गौमाता दर-दर भटकने को मजबूर है। ना

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई