नगर में धूमधाम के साथ निकली बाबा की ध्वजा यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचैंडा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर के पंचम वार्षिक उत्सव के बीच शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र में धूमधाम के साथ निकाली ध्वज यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के बीच शुक्रवार प्रात: श्री हनुमान मंदिर प्रांगण शामली रोड से श्री मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रारंभ हुई।
श्री सालासर धाम मंदिर के वार्षिक उत्सव के बीच शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र में बाबा की भव्य मनोकामना पूर्ण ध्वजा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस मनोकामना ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीजे की धुन पर नगरीय क्षेत्र में निकली ध्वजा यात्रा में भगवान सालासर महाराज के जयघोष के बीच में तमाम श्रद्धालु शुक्रवार सुबह शामली रोड श्री हनुमान मंदिर से पूर्ण जोश और उत्साह के साथ भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, बालाजी चौक, मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी पुल होते हुए शिव मंदिर गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जहां विशाल भंडारे के साथ ध्वजा यात्रा का विश्राम हुआ। इस दौरान अनेक स्थानों पर ध्वजा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष नीरज बंसल के अलावा पवन गोयल, प्रेमपाल सिंह, हिमांशु गर्ग, विकास गुप्ता, राजीव बंसल, डॉ. कमल गुप्ता, राजीव वर्मा, विकास गोयल, विपुल गर्ग, रवि कुमार, कार्तिक तायल, नितिन तायल, आशुतोष गर्ग, कार्तिक गोयल, अजय मित्तल, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, आयुष बंसल, तुषार शर्मा, अक्षत बंसल, दीपांशु, तन्मय गर्ग, अनंत, कुणाल एवं संचित गर्ग आदि मौजूद रहे।
बता दें, पांच दिवसीय उत्सव में शनिवार को भव्य शोभायात्रा में स्वर्ण रथ पर विराजमान श्री सालासर बाला जी महाराज नगर के मुख्य मार्गों से नगर भ्रमण के बाद वापस पचैंडा रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। बाबा भ्रमण करते हुए नगरवासियों के दु:खों का विनाश कर सभी की मनोकामना को पूर्ण करेंगे। इसके अलावा दो फरवरी को सालासार बालाजी धाम में भव्य जागरण और 3 फरवरी को मन्दिर प्रांगण में श्री हनुमान जी के कृपापात्र श्रीरस राज महाराज सम्पूर्ण सुन्दर काण्ड का पाठ एवं 4 फरवरी को मंदिर प्रांगण के विशाल भंडारे के साथ 5 दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्पित युवा समिति ने डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन और अपने दिवंगत साथियों की याद में लगाए रक्तदान शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन एवं अपने दिवंगत साथियों स्व. मनप्रीत सिंह मान, सत्यम अरोरा, संदीप भाटिया, रवि अरोरा की पुण्य स्मृति में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। गांधी कॉलोनी में आयोजित शिविर सीजी ब्लड बैंक की टीम के

डॉ संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधी कालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की

पालिका चेयरपर्सन ने किया आर्यपुरी रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार का भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के आर्यपुरी स्थित प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम के जरिए किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी और

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उत्तरी रामपुरी को दी विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को मोहल्ला उत्तरी रामपुरी स्थित वार्ड संख्या-15 में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क राज्य वित्त आयोग मद से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से दीपक पैलेस के पीछे क्षेत्र में निर्मित कराई गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासद

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे शंकराचार्य महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के अपने अभियान के तहत परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरनंद जी ने क्रांति सेना द्वारा नगर के कृष्णा पैलेस वेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी आज गौमाता दर-दर भटकने को मजबूर है। ना

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई